Home

About us

Our Works

Publication

Media

Activities

Awardee

Our Cell/Unit

Team

Training & Research

Registration

Complaint

Contact us

Special Days Celebration

  • अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर राजधनवार स्थित भाभा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के तत्वावधान में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर राजधनवार स्थित भाभा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के तत्वावधान में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानव तस्करी, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक बनाते हुए उन्हें सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनवार थाना प्रभारी श्री ब्रजेश कुमार ने कहा कि मानव तस्करी आज समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती है, जिससे मुकाबला करने का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता और समय पर सूचना देना है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी अनजान व्यक्ति के प्रलोभन में नहीं आने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) श्री अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग करते समय व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना चाहिए तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है। NHRCCB के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिकंदर प्रसाद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव तस्करी केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी प्रश्न है। यदि परिवार, विद्यालय और समाज मिलकर बच्चों को सही दिशा और संस्कार दें, तो इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों से साझा करने का आग्रह किया।
  • हरियाणा पुलिस की कर्मठ महिला पुलिस कर्मियों को एनएचआरसीसीबी महिला सामाजिक प्रेरणा सम्मान से सम्मानित
    नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, जिला अध्यक्ष रमेश कुमार ने जिला करनाल के महिला थाना, करनाल मे तैनात हरियाणा पुलिस की कर्मठ महिला पुलिस कर्मियों को एनएचआरसीसीबी महिला सामाजिक प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया I जिला अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी एक चुनौती पूर्ण कार्य बताया और सभी को अपनी ड्यूटी के अलावा पारिवारिक जिम्मेवारियों को संभालते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन कठिन परिस्थियों में करने पर बधाई दी I सभी पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी रुचि व ईमानदारी से करने का आग्रह भी किया I सभी महिला पुलिस कर्मियों ने एनएचआरसीसीबी की तरफ से प्राप्त एनएचआरसीसीबी महिला सामाजिक प्रेरणा सम्मान पाकर खुशी प्रकट की और एनएचआरसीसीबी का आभार व्यक्त किया I इस दौरान निरीक्षक कविता गोयत, उप निरीक्षक सुनीता देवी, उप निरीक्षक नेहा, उप निरीक्षक भावना, सहायक उप निरीक्षक बीमलेश उपस्थित रहीं I

Copyrights © ALL RIGHTS RESERVED BY NATIONAL HUMAN RIGHTS AND CRIME CONTROL BUREAU | Design by Jharkhand IT Services Software Pvt. Ltd.